फराह खान को अक्षय खन्ना के साथ काम कर हुआ था ‘ट्रॉमा’, सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

 BY UJJWAL SINGH


बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर Farah Khan इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने ऐसा खुलासा किया, जिसने बॉलीवुड फैंस को चौंका दिया. फराह खान ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह अभिनेता Akshaye Khanna के साथ काम करने से बचती थीं और उनकी वजह से उन्हें “ट्रॉमा” तक हो गया था.

90 के दशक का अनुभव बना बड़ी वजह...

हाल ही में Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान फराह खान ने अपने पुराने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की.उन्होंने बताया कि 90 के दशक में उन्होंने अक्षय खन्ना के साथ दो-तीन फिल्मों में काम किया था. उस समय उनका व्यवहार सेट पर काफी अलग और चिड़चिड़ा हुआ करता था. फराह के मुताबिक, उस दौर में अक्षय बेहद इंट्रोवर्ट थे और कई बार सेट पर चीजें फेंक देते थे या डायलॉग्स को लेकर नाराज़ हो जाते थे.

फराह ने मजाकिया लेकिन साफ शब्दों में कहा कि उस समय उनके साथ काम करके उन्हें “ट्रॉमा” हो गया था। यही वजह थी कि जब भी उन्हें पता चलता कि किसी फिल्म में अक्षय खन्ना हैं, तो वह बहाना बनाकर कह देती थीं कि उनके पास डेट्स नहीं हैं.

‘तीस मार खान’ में आखिरी चॉइस बने अक्षय..

दिलचस्प बात यह है कि फराह खान की फिल्म Tees Maar Khan में ‘आतिश कपूर’ के किरदार के लिए अक्षय खन्ना पहली पसंद नहीं थे. फराह ने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने सबसे पहले Sharman Joshi को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया.इसके बाद आखिर में यह रोल अक्षय खन्ना को ऑफर किया गया. हालांकि फराह शुरू में उनके साथ काम करने को लेकर थोड़ी झिझक रही थीं, लेकिन बाद में चीजें ठीक रहीं और अक्षय ने फिल्म में आतिश कपूर के किरदार को शानदार तरीके से निभाया.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन बनी कल्ट फिल्म..

साल 2010 में रिलीज हुई Tees Maar Khan उस समय बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हालांकि समय के साथ यह फिल्म दर्शकों के बीच एक कल्ट कॉमेडी के रूप में मशहूर हो गई. खास तौर पर अक्षय खन्ना का किरदार ‘आतिश कपूर’ और उनका ओवर-द-टॉप अंदाज आज भी लोगों को खूब पसंद आता है.

बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं फराह

फराह खान अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर इंटरव्यू और पॉडकास्ट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पुराने किस्से खुलकर शेयर करती हैं.यही वजह है कि उनका यह खुलासा भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.