98वें ऑस्कर में लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा
BY UJJWAL SINGH
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में छा जाने का प्रदर्शन किया. फिल्म ने बेस्ट फिल्म सहित कुल छह ऑस्कर अपने नाम किए। इसके अलावा, फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग के अवॉर्ड्स भी मिले. ऑस्कर 2026 में इस फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे.
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कहानी

फिल्म की कहानी बॉब फर्ग्यूसन के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉब अपने युवावस्था में एक क्रांतिकारी था, लेकिन अब वह एक आम जिंदगी जी रहा है. उसके जीवन में उसकी बेटी विला है, और बॉब खुद को एक असफल पिता मानता है. कहानी तब मोड़ लेती है जब उसका पुराना दुश्मन कर्नल स्टीवन लॉकजा उसकी जिंदगी में वापस आता है। दुश्मनी की आंच उसकी बेटी तक पहुँचती है, और बॉब अपनी बेटी को बचाने के लिए जंग लड़ता है.
इस संघर्ष की कहानी केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि इसमें अमेरिका के 60 और 80 के दशक का सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य भी दिखाया गया है। फिल्म ने उस दौर के अन्याय और सामाजिक बुराइयों को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से पेश किया है.
![]()
फिल्म की खास बातें
फिल्म को पाॅल थॉमस एंडरसन ने निर्देशित किया है. इसमें थ्रिल और एक्शन का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है. कहानी में कई वास्तविक क्रांतिकारी समूहों से प्रेरणा ली गई है. लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा फिल्म में टेयाना टेलर, वुड हैरिस, एलाना हैम, पॉल ग्रिमस्टैड और शॉन पेन जैसे अनुभवी हॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं से चार चाँद लगाए हैं.
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन नहीं किया, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संदेश भी दिया. फिल्म की कहानी, एक्टिंग, निर्देशन और तकनीकी पक्ष ने इसे ऑस्कर के लिए पूरी तरह योग्य साबित किया. 98वें ऑस्कर में छह अवॉर्ड जीतकर इसने अपने विनिंग सिक्सर के साथ इतिहास रचा.

No Previous Comments found.