धुरंधर 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म के रिलीज से पहले ही इसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ था. 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन गई और बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया.

पहले दिन का धमाकेदार कलेक्शन

धुरंधर 2 ने अपने पहले दिन ही 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग कर इतिहास रच दिया.पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ को मिलाकर इसने कुल 145.55 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे यह बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई. फिल्म की इतनी बड़ी ओपनिंग ने साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

धुरंधर 2 ने तोड़े ये 10 बड़े रिकॉर्ड...

  • पहले दिन के लिए 10 लाख से ज्यादा की टिकटों की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड.
  • पेड प्रीव्यू में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड.
  • पुराने प्रीव्यू शो के 22 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़कर नया बेंचमार्क बनाया.
  • अपने पहले पार्ट की 28 करोड़ की ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा.
  • पहले दिन 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग कर इतिहास रच दिया.
  • सबसे तेज 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
  • बॉर्डर 2 (32.10 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
  • जवान, एनिमल, पठान और स्त्री 2 जैसी फिल्मों के पहले दिन के रिकॉर्ड को मात दी.
  • रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग की फिल्म बनी.

पुष्पा 2, RRR और KGF 2 जैसी बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग की भारतीय फिल्म बनी.

धुरंधर 2 बनाम बॉर्डर 2

साल 2026 में सनी देओल की बॉर्डर 2 भी रिलीज हुई थी, लेकिन वह धुरंधर 2 की कमाई के सामने फीकी साबित हुई. बॉर्डर 2 ने पहले दिन केवल 32.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि धुरंधर 2 ने 145.55 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.

धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही बॉलीवुड के बड़े स्टार्स और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रणवीर सिंह की यह फिल्म न केवल उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई है, बल्कि इंडियन सिनेमा में भी ओपनिंग रिकॉर्ड्स के लिहाज से नए मापदंड स्थापित कर गई है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.