‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में विलेन की एंट्री: ऋषभ शेट्टी से भिड़ेंगे अर्जुन रामपाल
BY UJJWAL SINGH
बॉलीवुड और पैन-इंडिया सिनेमा में इन दिनों ऐतिहासिक फिल्मों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है.इसी कड़ी में अब एक और भव्य फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ चर्चा में है। महान मराठा योद्धा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। ताजा अपडेट ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है फिल्म में अब एक दमदार विलेन की एंट्री हो चुकी है.
अर्जुन रामपाल बनेंगे खलनायक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अर्जुन रामपाल इस फिल्म में शामिल हो गए हैं और वे एक शक्तिशाली विलेन का किरदार निभाएंगे. उनकी टक्कर सीधे ऋषभ शेट्टी से होगी, जो फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं. यह आमना-सामना फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है.
फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए अपने थिएटर डायरेक्शन की शुरुआत भी कर रहे हैं. वहीं, दिग्गज अभिनेत्री शेफाली शाह राजमाता जीजाबाई के अहम किरदार में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है और इसे बड़े बजट व भव्य विजुअल्स के साथ तैयार किया जाएगा.
शिवाजी महाराज की वीरता की कहानी
यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस, रणनीति और संघर्षों को बड़े पर्दे पर उतारेगी. कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और मुगल साम्राज्य के सामने मजबूती से खड़े रहे.दर्शकों को एक प्रेरणादायक और भव्य ऐतिहासिक अनुभव मिलने की उम्मीद है.
अर्जुन रामपाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी हालिया हिट फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने रिलीज के साथ ही शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा, वे जल्द ही ‘ओ साथी रे’ में भी नजर आने वाले हैं.
दिलचस्प बात यह है कि शिवाजी महाराज पर एक और फिल्म ‘राजा शिवाजी’ भी बन रही है, जिसे रितेश देशमुख प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

No Previous Comments found.