उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस Day 4: ओपनिंग के बाद गिरावट, ‘धुरंधर 2’ से पिछड़ी फिल्म

BY UJJWAL SINGH 

उस्ताद भगत सिंह को लेकर रिलीज से पहले जबरदस्त बज बना हुआ था. पवन कल्याण की स्टार पावर के चलते फिल्म ने 19 मार्च (उगादी) पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन शुरुआती दिन के बाद इसकी कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखी

चौथे दिन का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. हालांकि दूसरे दिन कमाई घटकर 9 करोड़ रह गई और तीसरे दिन यह 9.05 करोड़ तक ही पहुंच पाई. चौथे दिन (रविवार) के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ चार दिनों में इसकी कुल नेट कमाई 60.80 करोड़ रुपये हो गई, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 71.66 करोड़ रुपये तक पहुंचा.

बजट और रिकवरी की स्थिति

फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस हिसाब से चार दिनों में फिल्म अपनी लागत का लगभग 59% ही वसूल कर पाई है. ओपनिंग वीकेंड के बावजूद फिल्म को अपेक्षित बढ़त नहीं मिली, जिससे आगे का रास्ता मुश्किल नजर आ रहा है.
100 करोड़ नेट क्लब तक पहुंचना अब फिल्म के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.

‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर

जहां ‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई गिरती गई, वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने चार दिनों में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. इस क्लैश का सीधा असर पवन कल्याण की फिल्म पर पड़ा है.

फिल्म की खास बातें

‘उस्ताद भगत सिंह’ दरअसल थेरी का रीमेक है, जिसमें मूल रूप से विजय ने अभिनय किया था और निर्देशन एटली ने किया था.इस नए संस्करण का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रीलीला, राशि खन्ना और आर. पार्थिबन अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.

शुरुआती धमाकेदार ओपनिंग के बाद ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार धीमी पड़ गई है. बड़े बजट और कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते फिल्म के लिए आगे बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना आसान नहीं होगा.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.