धुरंधर 2’ पर ‘प्रोपेगेंडा’ विवाद के बीच आदित्य धर का बयान वायरल

BY UJJWAL SINGH 

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. शानदार कमाई और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच फिल्म को लेकर एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है. कुछ क्रिटिक्स ने इसे ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म बताते हुए आलोचना की है, जिसके बाद डायरेक्टर आदित्य धर का पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई

दिसंबर 2025 में आई ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुआ. फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में भारत में 500 करोड़ और दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह अपने प्रीक्वल से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। दर्शक फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग और लेयर्ड स्टोरीटेलिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं.

‘प्रोपेगेंडा’ आरोपों पर घिरी फिल्म

जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वहीं कुछ क्रिटिक्स ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया है.इसी विवाद के बीच आदित्य धर का एक पुराना इंटरव्यू क्लिप वायरल हो गया है, जिसमें वे ऐसे आरोपों पर खुलकर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं.

 आदित्य धर का करारा जवाब

यह क्लिप उनकी पिछली फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के प्रमोशन के दौरान की है. इसमें आदित्य धर कहते हैं, “लोग क्या कहते हैं, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है, खासकर उन लोगों की जो एजेंडा-ड्रिवन क्रिटिक्स हैं. इंडियन ऑडियंस बहुत स्मार्ट है और वे समझती है कि कौन सी फिल्म प्रोपेगेंडा है और कौन सी सही इरादे से बनाई गई है. उन्होंने आगे कहा, “जब तक मैं फिल्में बनाऊंगा, मेरा मकसद सही रहेगा. जिस दिन मेरा इरादा गलत होगा, मैं फिल्में बनाना छोड़ दूंगा.

 सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल

‘धुरंधर: द रिवेंज’ पर उठे विवाद के बीच आदित्य धर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैंस इसे डायरेक्टर का बेबाक और आत्मविश्वासी रुख मान रहे हैं, जबकि आलोचना का सिलसिला भी जारी है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.