ओटीटी पर धमाका करने आ रही ‘ओ रोमियो’: जानिए कब और कहां देखें शाहिद-तृप्ति की फिल्म
BY UJJWAL SINGH
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न किया हो, लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्शन, रोमांस और क्राइम से भरपूर इस फिल्म का लंबे समय से डिजिटल रिलीज का इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म होने जा रहा है.
कब और कहां देखें ‘ओ रोमियो’
फिल्म ‘ओ रोमियो’ 27 मार्च, 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. हालांकि, शुरुआत में इसे ‘पे-पर-व्यू’ मॉडल के तहत उपलब्ध कराया जाएगा, यानी दर्शकों को इसे देखने के लिए किराया देना होगा. इसके बाद अप्रैल के दूसरे हफ्ते से यह फिल्म प्राइम वीडियो के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध हो जाएगी. इस खबर से फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
क्या है फिल्म की कहानी
यह फिल्म हुसैन ज़ैदी की मशहूर किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है और 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी एक खतरनाक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह प्यार में पड़ता है. यह प्यार उसके अंदर छिपी भावनाओं को बाहर लाता है और उसे कमजोर बना देता है. इसी के चलते अपराध, जुनून और गैंगवार का सिलसिला शुरू होता है, जो उसकी पूरी दुनिया को हिला कर रख देता है.
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा कई बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं. इनमें अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल, तमन्नाह, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म को मजबूत बनाया है.
बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘ओ रोमियो’ की शुरुआत ठीक-ठाक रही. फिल्म ने पहले दिन 9.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अपने पूरे रन में लगभग 83.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 123.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया.अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म दर्शकों का कितना दिल जीत पाती है.
No Previous Comments found.