धुरंधर 2’का बॉक्स ऑफिस पर तूफ़ान: 8 दिनों में 1100 करोड़ पारइंट्रो

BY UJJWAL SINGH 

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. रिलीज़ के सिर्फ 8 दिनों में इस स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का क्रेज़ इतना जबरदस्त है कि वीकडेज़ में भी इसकी कमाई में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही.

वीकडेज़ में भी बरकरार रफ्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ने पहले वीकेंड में शानदार ओपनिंग के बाद वर्किंग डेज़ में भी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे गुरुवार को फिल्म ने भारत में लगभग 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ और नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म का दबदबा कायम है.बुधवार तक इसका ओवरसीज़ कलेक्शन 261.92 करोड़ था, जिसे मिलाकर कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1067 करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी. गुरुवार के आंकड़े जुड़ने के बाद फिल्म ने 1100 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया.

‘पठान’का रिकॉर्ड टूटा

‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 8 दिनों में पठान का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन (1069.85 करोड़) पीछे छोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड शाहरुख़ ख़ान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के नाम था, जिसे अब ‘धुरंधर 2’ ने ध्वस्त कर दिया है.फिल्म की रफ्तार को देखते हुए साफ है कि यह आने वाले दिनों में और बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है.


अगला लक्ष्य ‘जवान’ और उससे आगे

अब ‘धुरंधर 2’ का अगला टारगेट जवान का 1163.62 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म दूसरे शुक्रवार तक यह आंकड़ा पार कर सकती है.इसके बाद फिल्म की नजर अपनी ही पिछली कड़ी ‘धुरंधर’ के 1300 करोड़ के रिकॉर्ड पर होगी.वहीं, सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड अभी भी दंगल (2059 करोड़) के नाम है.


‘धुरंधर 2’ ने जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया है, वह इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर रहा है. अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह फिल्म न सिर्फ नए रिकॉर्ड बनाएगी बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय भी लिखेगी.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.