रणबीर कपूर ने लॉस एंजेल्स में पेश की ‘रामायण पार्ट 1’ की पहली झलक, बोले- भगवान राम आज भी अंतरात्मा के रक्षक

रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित महाकाव्य फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है. मेकर्स ने हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को फिल्म से भगवान राम की पहली झलक लॉन्च करने की योजना बनाई है. उससे पहले, टीम ने लॉस एंजेल्स में एक विशेष आईमैक्स स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें चुनिंदा दर्शकों को फिल्म के पहले विज़ुअल्स दिखाए गए. इस इवेंट में रणबीर कपूर, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने Q&A सेशन भी किया और अपने किरदारों और फिल्म से जुड़े सवालों का जवाब दिया.

रणबीर कपूर ने साझा किया भगवान राम का महत्व

इवेंट के दौरान, रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार पर अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा कि राम सदियों से और आज भी अरबों लोगों की अंतरात्मा के रक्षक रहे हैं. उन्होंने बताया कि राम कठिन समय में मानवता, करुणा, साहस, धर्मपरायणता और क्षमा की मिसाल हैं. रणबीर ने पश्चिमी दर्शकों को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ शब्द से परिचित कराते हुए समझाया कि इसका अर्थ है आदर्श पुरुष.

पहली झलक और स्क्रीनिंग की जानकारी

फिल्म की पहली झलक जिसका नाम ‘RAMA’ रखा गया है, लगभग 2 मिनट 38 सेकंड लंबी है और इसे सर्टिफाइड किया गया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा कि यह झलक भारत में हनुमान जयंती के अवसर पर 2 अप्रैल को रिलीज़ की जाएगी. लॉस एंजेल्स स्क्रीनिंग टीम की इंटरनेशनल रिलीज़ रणनीति का हिस्सा थी, जिसमें फिल्म की टेस्ट ऑडियंस को विशेष प्रदर्शन दिखाया गया.

फिल्म की कास्ट और रिलीज़ डेट

इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे. फिल्म दो पार्ट्स में बनाई गई है और दुनिया भर में आईमैक्स में रिलीज़ होगी। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.