OTT पर धमाल मचाती हॉरर फिल्म ‘इविल डेड’ –हर सीन में छुपा है खौफ
हॉलीवुड की हॉरर फिल्मों का क्रेज हमेशा से ही दर्शकों को खींचता रहा है। अगर आप हॉरर मूवीज के शौकीन हैं और कुछ नया डरावना अनुभव करना चाहते हैं, तो 2013 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘इविल डेड’ आपके लिए परफेक्ट है. सिर्फ 1 घंटे 31 मिनट की यह फिल्म अपने हर सीन में सस्पेंस और डर भरती है, जिससे आपकी धड़कनें तेज हो जाएंगी. ओटीटी पर उपलब्ध इस फिल्म को आप आसानी से घर बैठे देख सकते हैं.
फिल्म की कहानी
‘इविल डेड’ 1981 की क्लासिक फिल्म ‘द इविल डेड’ का रीमेक है और फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है. कहानी पांच दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुनसान केबिन में अपनी दोस्त मिया की नशे की लत छुड़ाने में मदद करने रुकते हैं. वहां उन्हें एक पुरानी और रहस्यमय किताब ‘बुक ऑफ द डेड’ मिलती है. जैसे ही वे इसे पढ़ते हैं, पास के जंगल में सो रहे राक्षस जाग उठते हैं और एक-एक करके दोस्तों का शिकार करने लगते हैं। फिल्म अपने खून-खराबे और भयानक सीन्स के लिए प्रसिद्ध है.
कास्ट और क्रिएटिव टीम
फिल्म का निर्देशन फेडे अल्वारेज़ ने किया है. मुख्य भूमिकाओं में जेन लेवी (मिया), शिलोह फर्नांडीज, जेसिका लुकास और लू टेलर पुच्ची ने शानदार एक्टिंग की है। इन कलाकारों ने फिल्म में खौफ और रोमांच को जीवंत किया है.
बजट और बॉक्स ऑफिस
‘इविल डेड’ का बजट लगभग 17 मिलियन डॉलर था और यह बॉक्स ऑफिस पर 97.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई कर चुकी है. फिल्म की IMDb रेटिंग 6.5 है, जो हॉरर मूवी प्रेमियों के लिए इसे देखने योग्य बनाती है.
ओटीटी पर देखें
1 घंटे 31 मिनट की इस हॉरर फिल्म को आप G5 और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. अगर आप डरावने और रोमांचक अनुभव की तलाश में हैं, तो ‘इविल डेड’ को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करें.
No Previous Comments found.