करिश्मा कपूर हुईं भावुक: “मैं जो भी हूं, मां की वजह से हूं”

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा  कपूर  ने 90 के दशक में अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद उनका सफर आसान नहीं रहा. हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन  आइडल     में पहुंचीं करिश्मा ने अपनी मां बबिता कपूर को लेकर भावुक बातें साझा कीं और अपनी सफलता का पूरा श्रेय उन्हें दिया.

इंडियन आइडल’ में छलका करिश्मा का दर्द और प्यार

शो के दौरान होस्ट आदित्य   नारायण  ने करिश्मा की मां बबीता के योगदान का जिक्र करते हुए उन्हें असल सुपरस्टार” बताया। यह सुनकर करिश्मा भावुक हो गईं और उन्होंने दिल से अपनी मां के लिए अपने जज्बात जाहिर किए.

मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं

करिश्मा कपूर ने कहा, “मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं। मैं आज जो भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं। परिवार के सभी लोगों ने मेरा साथ दिया, लेकिन मां ने मुझे जो आत्मविश्वास और संस्कार दिए, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं.”उनकी यह बात साफ दिखाती है कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां का कितना बड़ा योगदान रहा है.

मां के फिल्मी करियर पर भी की चर्चा

करिश्मा ने अपनी मां के करियर को याद करते हुए बताया कि भले ही बबीता ने कम समय तक फिल्मों में काम किया, लेकिन उस दौरान उन्होंने कई सफल फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह उनकी मेहनत और टैलेंट का प्रमाण है कि उन्होंने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई.

दिग्गज कलाकारों के साथ किया काम

बबीता कपूर ने अपने करियर में उस दौर के कई बड़े सितारों के साथ काम किया, जिनमें राजेश  खन्ना जीतेन्द्र   मनोज कुमार  और धर्मेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने कपूर परिवार के मशहूर कलाकार शम्मी  कपूर  और शशि  कपूर  के साथ भी स्क्रीन शेयर की.

शादी के बाद छोड़ा फिल्मी करियर

उस समय कपूर परिवार में एक परंपरा थी, जिसके अनुसार परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं. इसी वजह से शादी के बाद बबीता कपूर को अपने फिल्मी करियर को अलविदा कहना पड़ा. यह उनके लिए एक बड़ा और कठिन फैसला था, लेकिन उन्होंने अपने परिवार और बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी.

करिश्मा कपूर की सफलता की कहानी सिर्फ उनके संघर्ष की नहीं, बल्कि एक मां के त्याग, समर्थन और विश्वास की भी कहानी है. बबीता कपूर ने जिस तरह अपनी बेटी को हर मुश्किल में संभाला, वही आज करिश्मा की मजबूती और सफलता की सबसे बड़ी वजह है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.