दीपिका की चुप्पी पर मचा बवाल, ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बीच दिया करारा जवाब

बॉलीवुड में जितनी तेजी से फिल्में हिट होती हैं, उतनी ही तेजी से सितारों पर सवाल भी उठने लगते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ. जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की चुप्पी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. फैंस और ट्रोल्स दोनों ही यह जानने को बेताब थे कि आखिर दीपिका ने फिल्म पर कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया.

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

‘धुरंधर 2’ की शानदार ओपनिंग और ताबड़तोड़ कमाई के बावजूद दीपिका पादुकोण का कोई पोस्ट या रिएक्शन सामने नहीं आया. बस फिर क्या था सोशल मीडिया यूज़र्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ ने इसे कपल के रिश्ते से जोड़ दिया, तो कुछ ने इसे पब्लिक सपोर्ट की कमी बताया. यहां तक कि एक वायरल रील में यह तक कहा गया कि दीपिका ने जानबूझकर फिल्म को “साइलेंट ट्रीटमेंट” दिया है.

दीपिका का जवाब बना ट्रोल्स के लिए झटका

जब बातें हद से आगे बढ़ने लगीं, तब दीपिका ने खुद सामने आकर सबको चौंका दिया. उन्होंने उसी वायरल रील के कमेंट सेक्शन में जवाब देते हुए लिखा—
“बाद वाला मेरे दोस्त… P.S. मैंने इसे आप में से किसी से भी पहले देख लिया था. अब मज़ाक किस पर है?”

 दीपिका का यह एक लाइन का जवाब ट्रोल्स के लिए करारा थप्पड़ साबित हुआ. उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी चुप्पी किसी ड्रामा का हिस्सा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने का एक तरीका है.

फैंस ने किया जबरदस्त सपोर्ट

दीपिका के जवाब के बाद फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए. कमेंट सेक्शन में लोगों ने ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई. कई यूज़र्स ने कहा कि हर रिश्ते को सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं होता और असली सपोर्ट ऑफलाइन भी होता है.

‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार कमाई

बात करें फिल्म की तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज़ के साथ ही इतिहास रच दिया है. पेड प्रीव्यू से लेकर ओपनिंग डे तक फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया. अब तक यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में 1600 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है.

दीपिका पादुकोण ने यह साबित कर दिया कि हर बात का जवाब शोर से नहीं, कभी-कभी साइलेंस से भी दिया जाता है. और जब बोलती हैं, तो सीधे दिल और दिमाग दोनों पर असर छोड़ती हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.