‘धुरंधर 2’ को टक्कर देने आ रहे अल्लू अर्जुन, बॉक्स ऑफिस पर मचने वाला है महाक्लैश
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का तूफान चल रहा है. फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है. लेकिन अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस तूफान को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्में न सिर्फ बड़े बजट की हैं, बल्कि फैंस के बीच जबरदस्त हाइप भी बना चुकी हैं.
‘धुरंधर 2’ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 20 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. भारत में भी फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.यह फिल्म अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इंडस्ट्री में नया बेंचमार्क सेट कर दिया है.
‘राका’ से होगा सबसे बड़ा धमाका
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने पहले शाहरुख खान की फिल्म जवान से इतिहास रचा था. फिल्म के पहले पोस्टर में अल्लू अर्जुन का खतरनाक अवतार देखने को मिला, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को आसमान पर पहुंचा दिया है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे नजर आ सकते हैं.
AA23: लोकेश कनगराज के साथ पावर पैक प्रोजेक्ट
इसके अलावा अल्लू अर्जुन, लोकेश कनगराज के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म AA23 में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे. लोकेश और अल्लू की जोड़ी को लेकर पहले से ही जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और इसे एक मेगा ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है.
‘पुष्पा 3’ से फिर लिखेंगे इतिहास
फैंस जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वह है पुष्पा 3: द रैम्पेज. पुष्पा फ्रेंचाइजी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है और अब तीसरा पार्ट नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म कमाई के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है.
अल्लू अर्जुन की ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने का दम रखती हैं. ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या वह धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या फिर रणवीर सिंह की फिल्म ही नंबर वन बनी रहेगी. एक बात तो तय है आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है.


No Previous Comments found.