शादी के बाद काम पर लौटीं कृतिका कामरा, बोलीं ,ये समय मेरे लिए बेहद खास है

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने शादी के बाद बिना लंबा ब्रेक लिए अपने काम पर शानदार वापसी कर ली है. हाल ही में शादी के बंधन में बंधी कृतिका ने यह साफ किया कि वह अपने करियर को लेकर हमेशा से गंभीर रही हैं और शादी के बाद भी अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को जारी रखना चाहती हैं.इस समय वह अपनी अपकमिंग सीरीज “मटका किंग” के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

शादी के बाद भी काम के प्रति वही जुनून

कृतिका कामरा ने बताया कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वह शादी के पहले और बाद में लंबा ब्रेक नहीं लेंगी। उन्होंने कहा, ये मेरे लिए बहुत खूबसूरत और खास समय था, लेकिन मैं हमेशा से चाहती थी कि अपने काम से दूरी न बनाऊंशादी के बाद उन्होंने अपने पति गौरव के साथ गोवा में 3-4 दिन की छोटी छुट्टी बिताई, लेकिन इसके बाद दोनों अपने-अपने काम में वापस लौट आए. जहां कृतिका अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, वहीं गौरव भी आईपीएल 2026 से जुड़े काम में लगे हुए हैं.

नए प्रोजेक्ट्स को लेकर एक्साइटेड हैं कृतिका

कृतिका इन दिनों मटका किंग के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं और साथ ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन उनके लिए बेहद व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन वह इस व्यस्तता को एंजॉय कर रही हैं.उनका मानना है कि काम के प्रति यह समर्पण ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

करियर की झलक

कृतिका कामरा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में शो “यहां के हम सिकंदर” से की थी. इसके बाद 2009 में “कितनी मोहब्बत है” से उन्हें पहचान मिली, जिसमें उनके साथ करण कुंद्रा नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने “प्यार का बंधन”, “कितनी मोहब्बत है 2” और “कुछ तो लोग कहेंगे” जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है.शादी जैसे बड़े बदलाव के बाद भी कृतिका कामरा का अपने काम के प्रति समर्पण साफ नजर आता है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाकर सफलता हासिल की जा सकती है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.