दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

भारतीय संगीत की महान हस्ती और सुरों की जादूगरनी आशा  भोसले  ने 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. शनिवार को उन्हें सीने में संक्रमण के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को मल्टी ऑर्गन फेल्योर के चलते उनका निधन हो गया.

अस्पताल में भर्ती और निधन की जानकारी

आशा भोसले को शनिवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि उन्हें चेस्ट इंफेक्शन हुआ है.हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण रविवार को उनका निधन हो गया. उनके बेटे आनंद भोसले ने आधिकारिक रूप से यह दुखद समाचार साझा किया. उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार अगले दिन शाम 4 बजे किया जाएगा.

देशभर में शोक और श्रद्धांजलि

आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. राजनेताओं, कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनकी आवाज केवल संगीत नहीं बल्कि भावनाओं का अनूठा संगम थी, जो हमेशा जीवित रहेगा.

सम्मान और उपलब्धियां

आशा भोसले को अपने शानदार करियर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले. उन्हें 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार जीते. उनके योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया.

सदाबहार गानों की विरासत

आशा भोसले ने कई यादगार गाने दिए, जो आज भी हर पीढ़ी के दिलों में बसे हुए हैं. “पिया तू अब तो आजा”, “चुरा लिया है तुमने”, “इन आंखों की मस्ती” जैसे गीत आज भी लोकप्रिय हैं और उनकी आवाज हमेशा गूंजती रहेगी.

व्यक्तिगत जीवन और परिवार

8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले, लता  मंगेशकर  की छोटी बहन थीं.उनके पिता दीनानाथ  मंगेशकर  एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन संगीत के प्रति उनका जुनून हमेशा कायम रहा.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.