अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में शाहरुख खान की एंट्री? कैमियो से मचेगा बड़ा धमाका
साउथ और बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है. इसी बीच अब खबरें और तेज हो गई हैं कि इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की भी एंट्री हो चुकी है.
शाहरुख खान का धमाकेदार कैमियो
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान फिल्म ‘राका’ में एक स्पेशल कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडिया टुडे की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि शाहरुख का फिल्म में छोटा लेकिन बेहद अहम रोल हो सकता है.
फैंस के बीच इस खबर ने फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ा दिया है. माना जा रहा है कि यह कैमियो फिल्म की कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा.
एटली, अल्लू और शाहरुख का खास कनेक्शन
फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार पहले भी शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ बना चुके हैं. वहीं अल्लू अर्जुन और एटली के बीच भी काफी अच्छा तालमेल बताया जाता है. इसी वजह से इस प्रोजेक्ट को और भी खास माना जा रहा है.दिलचस्प बात यह है कि जब शाहरुख की ‘जवान’ बन रही थी, तब अल्लू अर्जुन के कैमियो की चर्चा थी, लेकिन वह पुष्पा 2 की शूटिंग के कारण संभव नहीं हो पाया.
दीपिका पादुकोण की भी दमदार मौजूदगी
फिल्म ‘राका’ में दीपिका पादुकोण भी अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इससे पहले वह शाहरुख और एटली के साथ ‘जवान’ में काम कर चुकी हैं.
शाहरुख खान के संभावित कैमियो की खबर ने ‘राका’ को लेकर एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. अगर यह सच साबित होता है तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक क्रॉसओवर साबित हो सकती है. फैंस अब बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


No Previous Comments found.