9.2 मिलियन फॉलोअर्स, लेकिन Samay Raina सिर्फ 3 लोगों को करते हैं फॉलो—लिस्ट में राखी सावंत का नाम

स्टैंडअप कॉमेडियन Samay Raina एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने नए स्पेशल ‘समय रैना – स्टिल अलाइव’ से धमाकेदार वापसी करने वाले समय न सिर्फ अपने कंटेंट बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खास बात ये है कि 9.2 मिलियन फॉलोअर्स होने के बावजूद समय खुद इंस्टाग्राम पर सिर्फ 3 लोगों को ही फॉलो करते हैं और यही बात फैंस को सबसे ज्यादा हैरान कर रही है.

कौन हैं वो 3 खास लोग?

समय रैना जिन तीन लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें सबसे चर्चित नाम है Rakhi Sawant का. अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों के लिए मशहूर राखी सावंत का नाम इस लिस्ट में होना कई लोगों को चौंका देता है.

इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन 3 लोगों को फॉलो करते हैं Samay Raina, लिस्ट में इस एक्ट्रेस का नाम भी शामिल

दूसरा नाम है Deepak Kalal का, जो सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी वीडियो और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. राखी और दीपक की ‘शादी’ की खबरें भी एक समय खूब वायरल हुई थीं, जो बाद में पब्लिसिटी स्टंट निकलीं.तीसरे शख्स हैं समय के करीबी दोस्त Balraj Singh Ghai, जो मुश्किल वक्त में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे.

विवाद के समय मिला था सपोर्ट

अपने स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ में समय रैना ने खुलासा किया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान राखी सावंत और दीपक कलाल ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया था. वहीं उनके दोस्त बलराज सिंह घई हर परिस्थिति में उनके साथ रहे। यही वजह है कि समय इन तीनों को खास मानते हैं.

इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन 3 लोगों को फॉलो करते हैं Samay Raina, लिस्ट में इस एक्ट्रेस का नाम भी शामिल

स्पेशल में जमकर किया रोस्ट

समय रैना ने अपने नए शो में कई सेलेब्रिटीज़ पर तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने Mukesh Khanna, B Praak और Sunil Pal को रोस्ट किया. साथ ही Ranveer Allahbadia से जुड़े विवाद और FIR पर भी खुलकर बात की.

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो उस वक्त विवादों में आ गया था जब रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई और शो के सारे एपिसोड्स हटाने पड़े.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.