भूत बंगला’ पेड प्रीव्यू शो कलेक्शन: रिलीज से पहले ही फिल्म ने मचाया धमाल
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटी है. यह मच अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म शुक्रवार को वर्ल्डवाइड रिलीज हो गई. रिलीज से पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 16 अप्रैल रात 9 बजे से आयोजित किए गए थे, जिन्हें दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने प्री-रिलीज स्टेज पर ही मजबूत कमाई दर्ज कर ली है, जिससे इसके ओपनिंग कलेक्शन को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.
पेड प्रीव्यू शो में शानदार कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने भारत में पेड प्रीव्यू शोज से लगभग 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. मेकर्स ने इससे पहले लगभग 2.50 से 3 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया था, लेकिन दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. नॉन-हॉलिडे रिलीज होने के बावजूद यह आंकड़ा हॉरर-कॉमेडी जॉनर के लिए काफी मजबूत माना जा रहा है.
ओपनिंग डे पर बड़ी उम्मीदें
फिल्म को मिले शुरुआती सकारात्मक रिस्पॉन्स के आधार पर ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि ‘भूत बंगला’ पहले दिन 13 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है. यदि यह ट्रेंड जारी रहता है तो फिल्म अक्षय कुमार की पिछली रिलीज ‘जॉली एलएलबी 3’ के पहले दिन के 12.50 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. अब सभी की नजरें फिल्म के वीकेंड प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो इसके फाइनल बॉक्स ऑफिस रन को तय करेगा.

No Previous Comments found.