भूत बंगला की एडवांस बुकिंग में ठंडा रिस्पॉन्स, अक्षय कुमार की फिल्म पर मंडराया फ्लॉप का खतरा
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है फिल्म “भूत बंगला” के साथ. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और शुरुआत में दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी बज़ था। लेकिन जैसे-जैसे रिलीज नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म की एडवांस बुकिंग और ट्रेलर रिस्पॉन्स ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है.
एडवांस बुकिंग में भारी गिरावट
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक सिर्फ 14.3 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की है, जो कि अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों की तुलना में बेहद कम है.यह आंकड़ा इंडस्ट्री के लिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि उम्मीदें काफी ज्यादा थीं.
तुलना करें तो पिछली फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का आंकड़ा छुआ था, जबकि “भूत बंगला” अभी शुरुआती दौर में ही कमजोर नजर आ रही है. हालांकि रिलीज में अभी कुछ समय बाकी है, जिससे थोड़ी रिकवरी की उम्मीद जरूर बनी हुई है.
ट्रेलर और ऑडियंस रिस्पॉन्स रहा फीका
6 अप्रैल को रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. कई लोगों ने इसे पुराने कॉन्सेप्ट जैसा बताया, जहां अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आए. सेट डिज़ाइन भले ही भव्य हो, लेकिन नया पन की कमी साफ महसूस हुई.
सेंसर कट्स और लंबा रनटाइम बना चर्चा का विषय
फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है, लेकिन इसके लिए कई सीन में बदलाव करने पड़े. करीब 63 कट्स लगाए गए, जिनमें अपशब्द, विवादित डायलॉग और कुछ संवेदनशील कंटेंट शामिल थे. इसके अलावा डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद भी फिल्म को करीब 10 मिनट छोटा किया है.
रिलीज डेट की बार-बार हुई टालमटोल
फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई है. कभी क्लैश के डर से तो कभी मार्केट स्ट्रेटजी के कारण इसे पोस्टपोन और प्री-पोन किया गया. अब यह 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है.
हिट या फ्लॉप?
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अक्षय कुमार की यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाएगी या फिर एडवांस बुकिंग और ट्रेलर की तरह कमजोर शुरुआत ही इसका अंजाम तय करेगी.

No Previous Comments found.