भूत बंगला’ OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी? जानिए पूरी डिटेल
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुर्खियां बटोर रही है. हॉरर और कॉमेडी के जबरदस्त तड़के के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी बज बना लिया था.अब थिएटर में शानदार शुरुआत के बाद फैंस की नजरें इसके ओटीटी रिलीज पर टिक गई हैं.
थिएटर में मिला दमदार रिस्पॉन्स
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही अच्छी कमाई कर सबको चौंका दिया है. करीब 12,386 शोज के साथ फिल्म ने पहले दिन लगभग 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं पेड प्रीव्यू और ओवरसीज कलेक्शन जोड़कर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 23.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस परफॉर्मेंस ने फिल्म को एक मजबूत ओपनिंग दी है.
OTT पर कहां होगी ‘भूत बंगला’ रिलीज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix ने खरीद लिए हैं. यानी थिएटर रन पूरा करने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है.
कब आ सकती है OTT पर फिल्म?
फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड के अनुसार, किसी भी मूवी को थिएटर रिलीज के बाद आमतौर पर 4 से 8 हफ्तों के भीतर OTT पर रिलीज किया जाता है. इसी अनुमान के आधार पर कहा जा सकता है कि ‘भूत बंगला’ जून से जुलाई 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है और ऑफिशियल डेट का इंतजार अभी बाकी है.
फैंस में बढ़ा क्रेज
हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण के चलते फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘भूत बंगला’ अक्षय कुमार के करियर में एक और बड़ी हिट साबित होती है या नहीं.

No Previous Comments found.