क्या Jennifer Winget फिर से बसाने जा रही हैं घर? एक कमेंट से उठे बड़े सवाल!
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस Jennifer Winget एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाली जेनिफर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे से कमेंट की वजह से चर्चा का केंद्र बन गई हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस दूसरी शादी की तैयारी कर रही हैं?
एक कमेंट ने मचाया हंगामा
दरअसल, जेनिफर विंगेट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वेडिंग डांस रील पर “Dance please” लिखकर कमेंट किया. यह पोस्ट एक वेडिंग डांस पेज द्वारा शेयर की गई थी, जिसमें शादी के लिए डांस इंट्रो लेसन ऑफर किया जा रहा था. जैसे ही जेनिफर का यह कमेंट सामने आया, फैंस के बीच हलचल मच गई.
कमेंट के जवाब में पेज ने उन्हें डीएम चेक करने को कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया. कई यूजर्स ने इसे जेनिफर की संभावित शादी से जोड़ना शुरू कर दिया.
सोशल मीडिया एक्टिविटी से बढ़े शक
जेनिफर भले ही अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखती हों, लेकिन उनकी हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस कई वेडिंग से जुड़े पेज फॉलो कर रही हैं और उनकी पोस्ट्स को लाइक भी कर रही हैं.
एक फैन ने लिखा, “मुझे पहले से लग रहा था कि कुछ चल रहा है,” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “लगता है 2026 और भी खास होने वाला है.
क्या सिंगापुर बेस्ड शख्स को कर रहीं डेट?
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जेनिफर किसी सिंगापुर बेस्ड शख्स को डेट कर रही हैं. हालांकि, इस बारे में एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सच्चाई क्या है?
फिलहाल ये कहना मुश्किल है कि जेनिफर विंगेट सच में दूसरी शादी की प्लानिंग कर रही हैं या ये सिर्फ एक कैजुअल कमेंट था. लेकिन इतना तय है कि उनके एक छोटे से रिएक्शन ने फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जेनिफर खुद इस पर कोई खुलासा करेंगी या नहीं.

No Previous Comments found.