सत्ता, स्टारडम और संबंध: थलापति विजय की निजी ज़िंदगी का अनकहा सच
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय इन दिनों सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि राजनीति और निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में हैं. तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) की शानदार सफलता ने उन्हें एक मजबूत राजनीतिक चेहरा बना दिया है। इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ—खासकर पत्नी संगीता सोरनलिंगम और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ रिश्तों को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं.
कौन हैं संगीता सोरनलिंगम?
संगीता सोरनलिंगम एक श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और लंबे समय तक यूके में रहीं. दिलचस्प बात यह है कि वह विजय की फैन थीं और उनकी फिल्म पूवे उनाक्कागा देखने के बाद उनसे पहली बार मिलीं. यही मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदली और साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली.विजय और संगीता ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा. उनके दो बच्चे हैं—बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. दोनों बच्चों को भी हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा गया है.
तलाक की खबरें और विवाद
फरवरी 2026 में खबरें आईं कि संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि अप्रैल 2021 में उन्हें विजय के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप के बारे में पता चला, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा.
याचिका में बेवफाई, मानसिक क्रूरता और विश्वासघात जैसे गंभीर आरोपों का जिक्र किया गया है. साथ ही उन्होंने रहने और आर्थिक सहायता से जुड़े अधिकारों की मांग भी की है. हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो विजय और न ही संगीता ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान दिया है.
तृषा कृष्णन संग रिश्ते की सच्चाई

तृषा कृष्णन और विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है. दोनों ने घिल्ली, तिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया. उनकी शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया.
हालांकि, कुरुवी के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर कई अफवाहें सामने आईं.यहां तक कहा गया कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं और विजय के परिवार ने उन्हें दूरी बनाने की सलाह दी थी.
लेकिन इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए विजय और तृषा दोनों ने साफ कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच किसी भी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है.
थलापति विजय की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखती है, उतनी ही जटिल निजी स्तर पर भी नजर आती है. जहां एक तरफ वे राजनीति में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाएं जारी हैं. हालांकि, सच क्या है यह पूरी तरह से सामने तभी आएगा जब संबंधित लोग खुद इस पर खुलकर बात करेंगे.

No Previous Comments found.