विजय को मुख्यमंत्री के रूप में देख भावुक हुईं तृषा कृष्णन

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और अब राजनीति में नई पहचान बना चुके सी जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. यह पल न सिर्फ उनके समर्थकों के लिए खास था, बल्कि अभिनेत्री तृषा कृष्णन के लिए भी बेहद भावुक साबित हुआ. विजय के साथ अफेयर की अफवाहों के बीच तृषा का समारोह में पहुंचना और फिर उनके भाषण के दौरान इमोशनल होना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. अब शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विजय का भाषण सुन भावुक हुईं तृषा कृष्णन

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के पहले भाषण के दौरान त्रिशा कृष्णन  भावुक हो गईं, वीडियो वायरल हो गया।

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य समारोह में तृषा कृष्णन नीली साड़ी में पहुंचीं. उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी मौजूद थीं. शुरुआत में तृषा काफी खुश और उत्साहित नजर आईं, लेकिन जैसे ही विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला भाषण देना शुरू किया, उनकी आंखें नम हो गईं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तृषा भावुक होने के बावजूद मुस्कुराने की कोशिश कर रही थीं. इस दौरान जब एक मीडियाकर्मी ने कहा कि यह “तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन” है, तो तृषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “जी हां, थैंक्यू… मैं काफी एक्साइटेड हूं.” हालांकि उन्होंने आगे किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने क्या कहा?

तमिलनाडु के सीएम के रूप में विजय के पहले भाषण पर रो पड़ीं एक्ट्रेस तृषा  कृष्णन, वायरल हुआ वीडियो | Trisha Krishnan Gets Emotional After Vijay First  Cm Speech Video Viral

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने अपने पहले भाषण में तमिलनाडु की जनता का धन्यवाद किया और राज्य में “नए युग” की शुरुआत की बात कही. उन्होंने कहा,
“आइए, हम सब मिलकर तमिलनाडु को नई सरकार दें. यह धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के नए दौर की शुरुआत है.”

विजय ने अपने भाषण में पारदर्शिता और ईमानदारी पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा,
“मैं कोई दिव्य दूत या पैगंबर नहीं हूं. मैं एक साधारण इंसान हूं और मैं जनता से कभी झूठे वादे नहीं करूंगा. मैं सिर्फ वही वादा करूंगा जो संभव है.”

ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी, ऑफस्क्रीन अफेयर के चर्चे

क्या गिफ्ट दिया', थलापति विजय की जीत पर सितारों ने तृषा कृष्णन को दी बधाई,  बताया सुपरस्टार का लकी चार्म - News18 हिंदी

तृषा कृष्णन और विजय कॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं. दोनों ने ‘घिल्ली’ (2004), ‘तिरुपाची’ (2005), ‘आथी’ (2006) और ‘कुरुवी’ (2008) जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है.

साल 2023 में लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ में दोनों लंबे समय बाद साथ नजर आए थे, जहां उन्होंने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी. वहीं, पर्सनल लाइफ में भी दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ती रही हैं. हालांकि विजय और तृषा ने अब तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.