‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले मचाया तहलका, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
Drishyam 3 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. मलयालम सिनेमा की सबसे चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी में से एक ‘दृश्यम’ अब अपने तीसरे भाग के साथ वापसी कर रही है. एक बार फिर Mohanlal और निर्देशक Jeethu Joseph की सुपरहिट जोड़ी दर्शकों को सस्पेंस और रोमांच से भरपूर कहानी देने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने दुनियाभर में शानदार रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है.
एडवांस बुकिंग में ‘दृश्यम 3’ का जलवा

‘दृश्यम 3’ 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है. खासतौर पर दर्शक एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
फिल्म इंडस्ट्री पर नजर रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस टिकट बिक्री में लगभग 5.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेशों में फिल्म ने करीब 320 हजार डॉलर की एडवांस बुकिंग दर्ज की है. फिल्म की रिलीज में अभी 10 दिन बाकी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है.
दमदार स्टार कास्ट फिर आएगी नजर
फिल्म में पिछली दोनों फिल्मों की लोकप्रिय स्टार कास्ट एक बार फिर वापसी कर रही है.Mohanlal के साथ Meena, Ansiba Hassan और Esther Anil जॉर्जकुट्टी के परिवार के सदस्य के रूप में नजर आएंगे.
इसके अलावा सपोर्टिंग रोल में Siddique, Asha Sharath और Murali Gopy भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने फिलहाल ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन दर्शकों को एक और दमदार सस्पेंस थ्रिलर देखने की उम्मीद है.
हिंदी वर्जन पर भी तेजी से काम
‘दृश्यम 3’ के हिंदी रीमेक पर भी तेजी से काम चल रहा है. हाल ही में निर्माता कुमार मंगत पाठक और Abhishek Pathak ने जानकारी दी कि हिंदी संस्करण की शूटिंग पूरी हो चुकी है और केवल कुछ पैचवर्क बाकी है.
उन्होंने बताया कि ‘दृश्यम 3’ का हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में अब दर्शकों को मलयालम के साथ-साथ हिंदी संस्करण का भी बेसब्री से इंतजार है.


No Previous Comments found.