कौन हैं सूरज नांबियार? जानें मौनी रॉय के पति की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल

 टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने साल 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से धूमधाम से शादी रचाई थी. गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई इस शादी ने मीडिया और फैंस का ध्यान खींचा. शादी के चार साल बाद, सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं, क्योंकि मौनी ने अपने पति सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

तलाक की अफवाहें और सोशल मीडिया एक्टिविटी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम से मौनी रॉय के साथ अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी हैं और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया. वहीं मौनी की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी सूरज को अनफॉलो कर दिया. हालांकि, मौनी ने अपनी शादी की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर रखी हुई हैं और इस मामले पर कपल ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

सूरज नांबियार कौन हैं?

सूरज नांबियार हमेशा लाइमलाइट से दूर रहे हैं और उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है. वे बेंगलुरु के रहने वाले हैं और दुबई में बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के बाद, उन्होंने दुबई में अपने पिता के बिजनेस में काम करना शुरू किया.

नेटवर्थ और बिजनेस Ventures

शादी के बाद मौनी और सूरज ने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा। 2022 में दोनों ने मिलकर ‘अल्टीमेट गुरुस’ नाम का ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इसके बाद 2023 में उन्होंने मुंबई में ‘बदमाश’ नाम का हाई-एंड रेस्टोरेंट भी शुरू किया. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सूरज नांबियार की नेटवर्थ लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच है. वहीं, मौनी रॉय की कुल नेटवर्थ लगभग 40 करोड़ रुपए बताई जाती है.

मौनी और सूरज की लव स्टोरी

इंडिया टुडे के अनुसार, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई. इस मुलाकात के बाद दोस्ती हुई, जो जल्दी ही प्यार में बदल गई. लगभग दो साल तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया और अपनी शादी से पहले रिश्ते को काफी समय तक प्राइवेट रखा.

मौनी और सूरज का यह कपल अपने फैंस और मीडिया के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है, और उनकी लाइफस्टाइल, बिजनेस वेंचर्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी चर्चा का विषय बने हुए हैं. 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.