तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय, ब्लैक ड्रेस और डायमंड रिंग में दिखा स्टाइल
टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बिजनेसमैन सूरज नांबियार से उनकी चार साल की शादी टूट चुकी है और हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तलाक की खबरों को लगभग कंफर्म किया. अब तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुईं, और इस दौरान उनका ग्लैमरस लुक सबका ध्यान खींच रहा था.
रेस्टोरेंट के बाहर स्टाइलिश अपीयरेंस
मौनी रॉय को देर रात बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया. वह अपनी दोस्त के साथ डिनर के लिए पहुंचीं. रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. मौनी ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आईं. उनके लुक को एलिगेंट हैंडबैग, सोने के कंगन और बड़ी डायमंड रिंग ने पूरा किया.
रेस्टोरेंट के बाहर भीड़ बढ़ते ही मौनी ने पहले अपनी दोस्त को गाड़ी में बैठाया और फिर वहां से रवाना हो गईं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. उनके इस लुक और पब्लिक अपीयरेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तलाक पर मौनी की प्रतिक्रिया
बीते दिनों मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक कंफर्म नहीं किया, लेकिन उन्होंने लिखा, “सभी मीडिया हाउस से रिक्वेस्ट है कि झूठे नैरेटिव पब्लिश ना करें और हमें प्राइवेसी और स्पेस दें, प्लीज.”
मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं, सूरज ने मौनी के साथ शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं और बाद में अपने इंस्टा अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया.
तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस उनके स्टाइल और आत्मविश्वास को दर्शाती है. साथ ही, उनका मीडिया को संदेश स्पष्ट करता है कि वे अपनी प्राइवेसी और स्पेस बनाए रखना चाहती हैं.

No Previous Comments found.