सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' हुई एक दिन देरी से रिलीज, फैंस के लिए शेयर किया धन्यवाद
सुपरस्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म *करुप्पू* आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पैसों और अन्य कारणों से इसके शोज कैंसिल हो गए। अब मेकर्स ने इसे 15 मई, शुक्रवार को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया। फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अहम रोल में हैं।
शोज कैंसिल और मेकर्स की प्रतिक्रिया
फिल्म के शोज पहले दिन रद्द होने के बाद, निर्माण कंपनी ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "कुछ सफर ऐसे होते हैं जो न सिर्फ समय की, बल्कि दिल की भी परीक्षा लेते हैं। करुप्पू का इंतजार करने वाले हर व्यक्ति से हम माफी मांगते हैं और उससे भी बढ़कर, हम तहे दिल से आभारी हैं।" पोस्ट में आगे कहा गया कि हर देरी ने उन्हें भी परेशान किया, लेकिन फैंस का प्यार और भरोसा ही इस सपने को जीवित रखा।
मेकर्स ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा, "आज बहुत खुशी और इमोशनल होकर हम आखिर कह रहे हैं कि करुप्पू दुनिया भर में रिलीज हो रही है। हमारी कहानी अब सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि उन सभी की भी है जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया।"
सूर्या का फर्स्ट रिएक्शन
फिल्म की रिलीज के बाद, सूर्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "प्रिय मेरे चाहने वालों... हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद!"
क्यों नहीं हो पाई फिल्म की समय पर रिलीज
बता दें कि फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पैसों से जुड़ी दिक्कतों और रिलीज संबंधी बातचीत विफल होने की वजह से गुरुवार सुबह के सभी शोज कैंसिल कर दिए गए। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जाने के लिए खेद जताया।
निर्देशक आरजे बालाजी का इमोशनल मैसेज
फिल्म के निर्देशक आरजे बालाजी ने भी फैंस से माफी मांगी और कहा कि उन्हें यह स्थिति बहुत परेशान कर रही थी। उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा, "मुझे खेद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैंने कई दिनों से सोचा कि मेरी फिल्म 14 मई को रिलीज होगी और ब्लॉकबस्टर साबित होगी। अब यह सपना साकार हो गया।"

No Previous Comments found.