राम चरण ने 'पेड्डी' के ट्रेलर लॉन्च के लिए कराया नया हेयरकट, आलिम हाकिम ने दिखाया ग्लैमरस लुक

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' को लेकर हर जगह सुर्खियों में हैं. फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज सोशल मीडिया पर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले ही राम चरण ने अपने लुक में बड़ा बदलाव किया है, जिसने उनके फैंस को रोमांच और एक्साइटमेंट का डोज दे दिया है.

नए हेयरकट के साथ स्टाइलिश लुक:

Peddi First Shot Released Ram Charan Buchi Babu Sana Janhvi Kapoor -  Entertainment News: Amar Ujala - Peddi First Shot:पहले ही शॉट में राम चरण ने  लगाया छक्का, निर्माताओं ने रिलीज किया '

फिल्म 'पेड्डी' के ट्रेलर लॉन्च से पहले राम चरण ने अपने बालों में नया हेयरकट करवाया, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने इस नए लुक की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इन फोटोज में सुपरस्टार लंबे बालों के साथ अलग-अलग अंदाज में गॉगल्स पहनकर पोज देते नजर आ रहे हैं. आलिम हाकिम ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, “ग्लोबल स्टार राम चरण आलिम हाकिम के घर में.'पेड्डी' के 18 मई को होने वाले ट्रेलर लॉन्च के लिए ढेरों शुभकामनाएं.”

यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि आलिम हाकिम ने पहले एक पोस्ट में स्पष्ट किया था कि वह उन एक्टर्स के साथ काम नहीं करेंगे, जिनकी टीम क्रिएटिव प्रोफेशनल्स या क्रू मेंबर्स के साथ गलत व्यवहार करती है.

फैंस की प्रतिक्रिया और क्रेज:

 

राम चरण के इस नए हेयरकट और स्टाइल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'ग्लोबल स्टार' कह रहे हैं, तो कोई उन्हें 'बॉस' का टैग दे रहा है। इस नए लुक ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है.

फिल्म और रिलीज़ डेट:

राम चरण स्टारर 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बुची बाबू सना डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस हैं, जबकि जगपति बाबु, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ट्रेलर लॉन्च अब मुंबई में 18 मई को होगा. फैंस को यह फिल्म 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.