मौनी रॉय ने कान्स 2026 में बिखेरा जलवा, ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर

एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश अपीयरेंस के लिए चर्चित रहती हैं. पिछले लंबे समय से उनकी पर्सनल लाइफ भी मीडिया में चर्चा का विषय रही है. शादी के चार साल बाद मौनी ने अपने पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबर कन्फर्म की है. इस सेपरेशन के बाद भी मौनी ने अपने प्रोफेशनल और स्टाइल सेंस से फैंस का दिल जीतना जारी रखा है. हाल ही में, 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उनका लुक सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

कान्स 2026 में मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक

आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और डायना पेंटी के बाद अब एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में जलवा बिखेरा है.

मौनी रॉय ने अपने पहले कान्स लुक के लिए ब्लैक बॉडी-फिटेड ड्रेस चुनी, जिसमें व्हाइट कॉलर डिटेल था. इस ड्रेस ने उनके लुक को शार्प और हाई-फैशन टच दिया. इसके साथ उन्होंने ब्लैक ओवरकोट कैरी किया, जिसने उनके स्टाइल को और भी ग्लैमरस बना दिया.

मेकअप और हेयरस्टाइल

मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका बेहद क्लासी और एलिगेंट अंदाज देखने को मिल रहा है.

मौनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. न्यूड बेस, शार्प ब्राउज और सॉफ्ट लिप शेड उनके नेचुरल ब्यूटी को खूबसूरती से हाईलाइट कर रहे थे. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया, जिससे उनका पूरा लुक रॉयल और पॉलिश्ड फिनिश में नजर आया.

एक्सेसरीज और पोज़

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ ब्लैक ओवरकोट कैरी किया है, जो उनके स्टाइल को और ज्यादा ग्लैमरस बना रहा है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ड्रेस के साथ मौनी ने ब्लैक हाई बूट्स कैरी किए. समुद्र किनारे खूबसूरत बैकग्राउंड में मौनी ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश पोज़ दिए. हर तस्वीर में उनकी अदाएं और कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था. उनके स्टाइलिश लुक ने आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और डायना पेंटी जैसी स्टार्स के बाद भी उन्हें खास बना दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल

मौनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. न्यूड बेस, शार्प ब्राउज और सॉफ्ट लिप शेड उनकी नैचुरल ब्यूटी को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा है.

मौनी रॉय की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी स्टाइल, ग्लैमरस अंदाज और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं. कान्स 2026 में मौनी का ये लुक उनके फैशन सेंस और पर्सनल ब्रेविटी का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.