कौन हैं जॉर्जिया मेलोनी? जानें इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री की फैमिली, नेटवर्थ और लाइफस्टाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें “मेरा दोस्त” बताया, जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. इस बीच दुनिया भर में लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर जॉर्जिया मेलोनी कौन हैं, उनकी निजी जिंदगी कैसी है और वे कितनी संपत्ति की मालकिन हैं.

रोम के साधारण परिवार से राजनीति के शिखर तक

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी की यूरोपीय यूनियन के संसदीय चुनाव में  बंपर जीत, किंगमेकर के रोल में आईं - EU Parliament Result Italy PM Giorgia  Melony Brothers of ...

जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 5 जनवरी 1977 को इटली की राजधानी रोम में हुआ था. उनका बचपन रोम के मजदूर वर्ग इलाके गरबाटेला में बीता. जब वह सिर्फ एक साल की थीं, तभी उनके पिता परिवार छोड़कर चले गए थे. इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया. कम उम्र में ही मेलोनी ने परिवार की जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी थीं. उन्होंने नाइट क्लब में बार टेंडर के तौर पर भी काम किया.

15 साल की उम्र में रखा राजनीति में कदम

मेलोनी को बचपन से ही राजनीति और इटली की राष्ट्रीय पहचान में दिलचस्पी थी. मात्र 15 साल की उम्र में वह इटेलियन सोशल मूवमेंट (MSI) नाम की राइट विंग पार्टी से जुड़ गईं. यही उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत थी. साल 2006 में वह 29 वर्ष की उम्र में सांसद बनीं. इसके बाद सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार में युवा मामलों की सबसे कम उम्र की मंत्री बनीं.

‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ पार्टी की स्थापना

साल 2012 में जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी राजनीतिक पार्टी “ब्रदर्स ऑफ इटली” की स्थापना की. 2014 से वह लगातार पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं. साल 2022 उनके राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ, जब वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं.

कितनी है जॉर्जिया मेलोनी की नेटवर्थ?

2026 तक जॉर्जिया मेलोनी की वास्तविक नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि प्रधानमंत्री और लंबे समय से सांसद होने के कारण उनकी सालाना कमाई लगभग 99,000 यूरो यानी करीब 9.3 करोड़ रुपये बताई जाती है.

पर्सनल लाइफ और सिंपल लाइफस्टाइल

Italy Pm Giorgia Meloni net worth house car salary in Italy details | Italy  Pm Giorgia Meloni : करोड़ों की मालकिन हैं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, जानें  कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

49 वर्षीय जॉर्जिया मेलोनी फिलहाल सिंगल हैं. उन्होंने अक्टूबर 2023 में अपने लंबे समय के पार्टनर और टीवी पत्रकार एंड्रिया जियाम्ब्रूनो से अलग होने का फैसला लिया था. दोनों की एक बेटी जिनेवरा है, जिसकी परवरिश मेलोनी अकेले कर रही हैं. मेलोनी बेहद साधारण जीवन जीना पसंद करती हैं और फैमिली वैल्यूज व पारंपरिक इटैलियन संस्कृति की मजबूत समर्थक मानी जाती हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.