सलमान खान ने पैपराजी को किया माफ, बोले- ‘जोर से सॉरी बोलो’, वायरल हुआ भाईजान का अंदाज
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में मुंबई के हिंदूजा हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर गुस्सा निकालने के बाद अब भाईजान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान पैपराजी को माफ करते नजर आ रहे हैं. उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है और लोग भाईजान के बड़े दिल की तारीफ कर रहे हैं.
‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में दिखा सलमान का स्वैग

बीती रात सलमान खान फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे. इस दौरान उनका बेहद शानदार और कूल अंदाज देखने को मिला. जैसे ही सलमान अपनी कार से उतरे, वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांगनी शुरू कर दी. एक पैपराजी ने कहा, “भाईजान, कल के लिए सॉरी”, जबकि दूसरे ने कहा, “हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.”
इसी दौरान अभिनेता रितेश देशमुख भी वहां पहुंचे. दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगाया और कैमरों के सामने शानदार पोज दिए. माहौल पूरी तरह हल्का और मजेदार नजर आया.
सलमान बोले- ‘तुम लोगों की आवाज नहीं आ रही’
एक वायरल वीडियो में फोटोग्राफर्स सलमान से कहते सुनाई दिए, “आज कोई चिल्लाएगा नहीं, लव यू भाई.” इस पर सलमान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, ये जगह इसके लिए सही है.” जब पैपराजी ने फिर माफी मांगी तो भाईजान मजाकिया अंदाज में बोले, “जोर से बोलो, तुम लोगों की आवाज नहीं आ रही.” सलमान की यह बात सुनकर रितेश देशमुख भी हंस पड़े.
आखिर क्यों नाराज हुए थे सलमान खान?
-1779250447579.webp)
दरअसल, मंगलवार देर रात सलमान खान मुंबई के हिंदूजा अस्पताल पहुंचे थे. वहां मौजूद पैपराजी उन्हें देखते ही जोर-जोर से “भाई-भाई” चिल्लाने लगे. इस शोर से सलमान नाराज हो गए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगाई. सलमान ने कहा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता, तो क्या तब भी वे इसी तरह शोर मचाते?
इसके बाद सलमान ने रात करीब तीन बजे इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए, जिनमें उन्होंने पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी.
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह लीड रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा सलमान डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की एक्शन फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ नयनतारा स्क्रीन शेयर करेंगी. इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं.


No Previous Comments found.