गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां... क्या कंगना रनौत ने कर ली गुपचुप शादी?
बॉलीवुड की क्वीन और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई बयान या फिल्म नहीं, बल्कि उनका शादीशुदा लुक है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. वीडियो में कंगना मंगलसूत्र, हरी चूड़ियां और माथे पर बिंदी लगाए नजर आईं, जिसके बाद इंटरनेट पर बस एक ही सवाल गूंजने लगा “क्या कंगना ने चुपके से शादी कर ली?”
शादीशुदा अंदाज में दिखीं कंगना

वायरल वीडियो में कंगना रनौत एक बिल्डिंग से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं और सीधे अपनी कार की तरफ बढ़ जाती हैं. इस दौरान उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें चारों तरफ से घेरे रहती है. कंगना ने लाइट पिंक कलर का सिंपल और एलिगेंट सूट पहना हुआ था. उनके गले में मंगलसूत्र, हाथों में हरी चूड़ियां और माथे पर छोटी सी बिंदी ने उनके पूरे लुक को एक परफेक्ट शादीशुदा महिला जैसा बना दिया. हालांकि, उन्होंने पैपराजी से कोई बातचीत नहीं की और तुरंत वहां से रवाना हो गईं.
सोशल मीडिया पर मची हलचल
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने पूछा, “क्या कंगना ने सीक्रेट शादी कर ली?” तो किसी ने लिखा, “लगता है शादी की खबर सब से छुपाई गई है.” वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है.
आखिर क्या है इस लुक का सच?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत ने कोई गुपचुप शादी नहीं की है. दरअसल, उनका यह लुक उनकी अपकमिंग फिल्म Tanu Weds Manu 3 का बताया जा रहा है. फिल्म को Aanand L. Rai डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें एक बार फिर उनकी जोड़ी R. Madhavan के साथ नजर आएगी.
वर्क फ्रंट पर क्या कर रहीं कंगना?
कंगना को आखिरी बार फिल्म Emergency में देखा गया था. अब वह जल्द ही फिल्म Bharat Bhagya Vidhata में नजर आएंगी, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

No Previous Comments found.