लैविश लाइफ जीती हैं जेनिफर विंगेट, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन एक्ट्रेस, जानें कितनी है नेटवर्थ

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज, 30 मई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से जेनिफर ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली जेनिफर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. लंबे करियर और मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ लोकप्रियता हासिल की, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी बनाई है.

 चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू हुआ करियर

जेनिफर विंगेट 30 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस 41 साल की ही गई हैं. इस उम्र में भी वो बला की हसीन और खूबसूरत दिखती हैं.

जेनिफर विंगेट ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2000 में ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’ में काम किया. इसके अलावा वह फिल्म ‘कुछ ना कहो’ में भी छोटे किरदार में नजर आईं.

फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने के बाद जेनिफर ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया और साल 2002 में पॉपुलर शो ‘शाका लाका बूम बूम’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

टीवी इंडस्ट्री में बनाई खास पहचान

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. जंहा वो अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

जेनिफर विंगेट ने कई सुपरहिट टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता. वह ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘दिल मिल गए’ और ‘बेपनाह’ जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आईं। इन सीरियल्स ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और वह टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं.
अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर जेनिफर ने इंडस्ट्री में मजबूत मुकाम हासिल किया है. आज वह टीवी की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.

करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफ

तस्वीरों में उनका हर एक अंदाज देखने लायक होता है. जेनिफर के ग्लैमरस लुक्स के फैंस दीवाने हो जाते हैं.

जेनिफर विंगेट अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. जीक्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट की कुल नेटवर्थ करीब 49 करोड़ रुपये बताई जाती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर एक एपिसोड के लिए करीब 2 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं, जबकि एक शो के लिए उनकी फीस लगभग 1.5 करोड़ रुपये तक होती है. इसके अलावा मुंबई में उनका खुद का आलीशान घर है और उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं. इसी वजह से वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और अमीर अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.