शिल्पा शिंदे के कबूलनामे पर भड़कीं हिना खान, पीएम मोदी से की अपराधियों को रिहा करने की अपील

टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक विवादित कबूलनामे को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने साल 2016 में 'भाबीजी घर पर हैं' के मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, उनकी पूर्व बिग बॉस 11 को-कंटेस्टेंट हिना खान ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

 शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर साधा निशाना

हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया था कि उन्होंने शो छोड़ने के बाद अपनी बकाया रकम पाने के लिए मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. इस खुलासे के बाद हिना खान ने इसे अपराध करार दिया था.

हिना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर किया और उन पर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पता नहीं लोग मेरे नाम का इस्तेमाल करके पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे. चलती ट्रेन पर मत चढ़ो, वरना चोट लग जाएगी."

इतना ही नहीं, शिल्पा ने हिना के कैंसर और पारिवारिक दुखों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लोकप्रियता के लिए उनके नाम की जरूरत नहीं है. उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए 'साम, दाम, दंड, भेद' का हवाला दिया और कहा कि उस समय वह अकेले लड़ रही थीं.

हिना खान ने दिया करारा जवाब

हिना की पीएम-राष्ट्रपति से अपील, उन कैदियों को रिहा करें जिन्होंने अपना  जुर्म कबूला, शिल्पा शिंदे पर साधा निशाना - India TV Hindi

शिल्पा के बयान के बाद हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "भारत के माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कानून मंत्रियों से अनुरोध है कि उन सभी अपराधियों को रिहा कर दिया जाए जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है. क्योंकि उनमें हिम्मत है और वे सच्चाई के साथ खड़े हैं."

हिना की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे शिल्पा के बयान पर सीधा पलटवार माना जा रहा है.

 बिग बॉस 11 से चली आ रही है दोनों की दुश्मनी

Hina Khan ने Shilpa Shinde को लगाई फटकार, कहा- ऐसी औरतों की वजह से...

गौरतलब है कि हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच की अनबन नई नहीं है. दोनों बिग बॉस 11 में एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रही थीं। शो के दौरान भी दोनों के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली थी.सीजन के फिनाले में शिल्पा शिंदे ने हिना खान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। तब से दोनों के रिश्ते कभी सामान्य नहीं हो पाए हैं.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.