सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लीक मामले में बड़ा एक्शन, छह लोग गिरफ्तार

तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. फिल्म की फुटेज ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. इस मामले में साइबर क्राइम विंग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे पायरेसी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है.

फिल्म लीक मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

फिल्म ‘जन नायकन’ की फुटेज सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद साइबर क्राइम अधिकारियों ने जांच शुरू की थी. जांच के दौरान छह लोगों की पहचान की गई, जिन्हें फिल्म की लीक फुटेज शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग डिजिटल चैनलों और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर फिल्म के वीडियो क्लिप्स और फुटेज को प्रसारित किया था. इससे फिल्म के निर्माताओं और पूरी टीम को भारी नुकसान होने की आशंका है.

 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त, जांच जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं. इन डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फिल्म की फुटेज सबसे पहले किस स्रोत से लीक हुई और यह आरोपियों तक कैसे पहुंची.जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिल्म के कंटेंट को ऑनलाइन अपलोड करने और उसे आगे फैलाने वाले अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है.

 पायरेसी नेटवर्क पर पुलिस नजर

‘जन नायकन’ लीक प्रकरण केकी  बाद साइबर क्राइम विभाग ने पायरेसी नेटवर्क के खिलाफ व्यापक जांच शुरू कर दी है. डिजिटल फॉरेंसिक टीमें सोशल मीडिया अकाउंट्स, ऑनलाइन गतिविधियों और संदिग्ध बातचीत के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही हैं.अधिकारियों का मानना है कि इस मामले से जुड़े और भी लोग सामने आ सकते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ती डिजिटल पायरेसी को रोकने के लिए इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 रिलीज अपडेट का इंतजार

फिल्म के लीक होने के बावजूद विजय के प्रशंसकों में ‘जन नायकन’ को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. फैंस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट या नई रणनीति को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.