कियारा आडवाणी ने ‘टॉक्सिक’ के लिए ली रिकॉर्डतोड़ फीस, बनीं बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर यह पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म लंबे समय से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में कियारा आडवाणी ‘नादिया’ नाम के किरदार में नजर आएंगी। अब इस फिल्म में कियारा की फीस को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसके मुताबिक उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस चार्ज की है।
कियारा आडवाणी को मिली 15 करोड़ रुपये की फीस
रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की फीस ली है। Toxic के लिए मिली यह रकम कियारा के करियर की सबसे बड़ी फीस बताई जा रही है। अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो कियारा बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी, जो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेती हैं।
फिल्म में कियारा का किरदार काफी खास बताया जा रहा है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज किया है, जिसमें कियारा और यश के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। गाने में कियारा का ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।
‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी कई बड़ी अभिनेत्रियां
Toxic एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसका निर्देशन Geetu Mohandas कर रही हैं। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं।
फिल्म में कियारा आडवाणी के अलावा Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria और Rukmini Vasanth जैसी अभिनेत्रियां भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में कौन-कौन शामिल हैं?
अगर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की बात करें, तो इस लिस्ट में Priyanka Chopra Jonas का नाम सबसे ऊपर बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए लगभग 18 से 30 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करती हैं।
वहीं Deepika Padukone की फीस करीब 15 से 30 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। Kangana Ranaut भी एक फिल्म के लिए लगभग 15 से 27 करोड़ रुपये तक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
इसके अलावा Alia Bhatt और Kareena Kapoor Khan जैसी बड़ी अभिनेत्रियां भी इस सूची में शामिल हैं। आलिया भट्ट की फीस करीब 10 से 20 करोड़ रुपये और करीना कपूर खान की फीस लगभग 8 से 18 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ के लिए 15 करोड़ रुपये फीस की खबर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और डिमांडिंग अभिनेत्रियों में अपनी मजबूत जगह बना चुकी हैं।
No Previous Comments found.