'धमाल 4' कास्ट फीस: अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा रकम, रितेश देशमुख और अरशद वारसी को मिले 10-10 करोड़
कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'धमाल' का चौथा पार्ट 'धमाल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है. फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है और अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की तिकड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और बड़े बजट को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के कलाकारों ने कितनी फीस ली है.
200 करोड़ रुपये के बजट में बनी है 'धमाल 4'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धमाल 4' का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसे 'धमाल' फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. मेकर्स ने फिल्म के शानदार विजुअल्स, प्रोडक्शन वैल्यू और बड़ी स्टारकास्ट पर भारी खर्च किया है.
यह एक हाई-बजट मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
अजय देवगन को मिली 40 करोड़ रुपये फीस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल 4' में लीड रोल निभा रहे सुपरस्टार अजय देवगन फिल्म के सबसे महंगे अभिनेता हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की फीस ली है.
हालांकि, प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने अजय देवगन की तारीफ करते हुए बताया था कि फिल्म का बजट बढ़ने के बावजूद अभिनेता ने मेकर्स का पूरा सहयोग किया. अजय ने प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए अपनी फीस में भी कटौती की, जिससे फिल्म को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके.
रितेश देशमुख, अरशद वारसी और रवि किशन की फीस
'धमाल 4' में अहम भूमिका निभाने वाले रितेश देशमुख, अरशद वारसी और रवि किशन को फिल्म के लिए 10-10 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबर है. रितेश और अरशद इस फ्रेंचाइजी के पुराने और अहम चेहरे हैं, जबकि रवि किशन पहली बार 'धमाल' सीरीज का हिस्सा बने हैं.
तीनों कलाकारों की कॉमेडी टाइमिंग और शानदार अभिनय फिल्म की कहानी को मजबूत बनाते हैं.
जावेद जाफरी समेत अन्य कलाकारों की फीस
फिल्म में जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी कलाकारों ने 'धमाल 4' के लिए करीब 2-2 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है. वहीं, संजीदा शेख को फिल्म के लिए लगभग 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं.
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी है फिल्म
'धमाल 4' का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन और भूषण कुमार हैं. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि बड़े बजट और शानदार स्टारकास्ट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना शानदार प्रदर्शन कर पाती है.
No Previous Comments found.