तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नहीं कटेगा जेठालाल का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट की खबरों पर मेकर्स ने बताई सच्चाई
टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं। शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी के शो छोड़ने और उनके ट्रैक को कम किए जाने की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया था। अब शो के मेकर्स ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए पूरी सच्चाई सामने रख दी है।
मेकर्स ने साफ कर दिया है कि दिलीप जोशी का किरदार यानी जेठालाल शो से कहीं नहीं जा रहा है और न ही उनके सीन कम करने की कोई योजना है। मेकर्स के मुताबिक, आने वाले समय में भी शो की कहानी में जेठालाल का ट्रैक अहम रहेगा और दर्शकों को उनका वही अंदाज देखने को मिलता रहेगा।
नए किरदारों की एंट्री के बीच जेठालाल पर ही रहेगा फोकस
दरअसल, हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शो के निर्माता असित कुमार मोदी अब कहानी को नए राजस्थानी परिवार पर ज्यादा केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि जेठालाल के किरदार को सीमित किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।
मेकर्स ने बातचीत में बताया कि फिलहाल कहानी जेठालाल के इर्द-गिर्द ही आगे बढ़ेगी और दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे। इस तरह उनके शो छोड़ने की चर्चाओं पर भी पूरी तरह से विराम लग गया है।
18 साल पूरे करने जा रहा है शो, खास एपिसोड की तैयारी
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जल्द ही अपने 18 साल पूरे करने जा रहा है। शो का पहला प्रसारण 20 जुलाई को हुआ था और इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए मेकर्स एक विशेष एपिसोड की तैयारी कर रहे हैं। इस सेलिब्रेशन एपिसोड का प्रोमो भी जारी किया जा चुका है।
बता दें कि दिलीप जोशी शुरुआत से ही इस शो से जुड़े हुए हैं। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय ने जेठालाल के किरदार को घर-घर में लोकप्रिय बना दिया है। आज आलम यह है कि दर्शक उन्हें उनके असली नाम से ज्यादा जेठालाल के नाम से पहचानते हैं। वह शो के सबसे लोकप्रिय और हाईएस्ट पेड कलाकारों में से एक हैं।
No Previous Comments found.