वाराणसी' से सामने आया प्रियंका चोपड़ा का नया लुक, एसएस राजामौली बोले- 'मुस्कुराती है तो खूबसूरत, वर्ना आग'

निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दर्शकों में लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। फिल्म से जुड़े हर नए अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार 'मंदाकिनी' का नया लुक जारी किया है। इससे पहले भी प्रियंका को मंदाकिनी के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया था, लेकिन अब सामने आई नई तस्वीरों ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

एसएस राजामौली ने साझा किया प्रियंका चोपड़ा का नया लुक

फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा की दो नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के किरदार के दो अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद गंभीर और गुस्से वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए खुशी से उछलती और नाचती दिखाई दे रही हैं।

कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान

इन तस्वीरों को साझा करते हुए एसएस राजामौली ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "जब वह मुस्कुराती है तो विनम्र, जब वो ऐसा नहीं करती है, तो आग है। 'वाराणसी' में मंदाकिनी के किरदार में प्रियंका चोपड़ा।" राजामौली का यह कैप्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस प्रियंका के इस दमदार अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

प्रियंका चोपड़ा के नए लुक ने फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। मंदाकिनी के किरदार में उनका यह नया अंदाज फिल्म की कहानी और उनके रोल को लेकर कई सवाल भी खड़े करता है। अब फैंस बेसब्री से फिल्म के अगले अपडेट और ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.