जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान की जिम तस्वीरों ने मचाई हलचल, फैंस बोले- भाई से पंगा नहीं
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। शनिवार सुबह अभिनेता ने जिम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी फिट और लीन बॉडी नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने एक क्रिप्टिक कैप्शन लिखा, जिसके बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
सलमान खान ने जिम से शेयर की शानदार तस्वीरें
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता शर्ट और टैंक टॉप उतारकर शीशे के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में उनके रिप्ड एब्स और मजबूत बाइसेप्स साफ नजर आ रहे हैं। अपनी फिटनेस को दिखाते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, "सलमान खान डर गया..." इसके बाद उन्होंने लिखा, "हम्मम... जो डर गया, वो मर गया।"
सलमान खान के इस कैप्शन को लेकर फैंस का मानना है कि उन्होंने अपने आलोचकों पर तंज कसा है। हालांकि अभिनेता ने इस पोस्ट के पीछे की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
सलमान खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "टाइगर इज बैक।" वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "भाई से पंगा नहीं।" कई लोगों ने सलमान की फिटनेस की तारीफ करते हुए उन्हें "कड़क" बताया। कुछ फैंस ने लिखा कि लगता है सलमान खान कुछ बड़ा करने वाले हैं।
सोनम वांगचुक को लेकर पोस्ट के बाद हुए थे ट्रोल
सलमान खान का यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर एक अपील की थी। अभिनेता ने सोनम वांगचुक से अपना अनशन खत्म करने की बात कही थी। सलमान ने पोस्ट में लिखा था कि अब इस मुद्दे को आगे न बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर इसे किसी और दिन के लिए बचाकर रखें। उन्होंने खाने की अपील करते हुए घर से खाना भेजने की बात भी कही थी। इस पोस्ट के बाद अभिनेता को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट को समर्थन देकर जीता था दिल
इससे पहले सलमान खान ने छात्रों के आंदोलन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अभिनेता ने अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर शेयर करते हुए छात्रों का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक रूप लेना दुखद है। उन्होंने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी। सलमान ने यह भी कहा था कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए छात्रों और उनके माता-पिता का एकजुट होना अच्छी बात है।
वर्क फ्रंट पर सलमान खान
सलमान खान के काम की बात करें तो फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अभिनेता निर्देशक वामशी पैदिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी नजर आएंगी।
No Previous Comments found.