भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प सिर्फ नारों तक सिमट कर
एटा : भ्रष्टाचार एक ऐसा जहर है जो देश संप्रदाय समाज और परिवार के कुछ लोगों के दिमाग में बैठ गया है!हमारे देश में अब यह सर्वस्वीकृत तथ्य है कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो सकता! विकास परियोजनाओं में ठेकेदारी पाना हो या सरकारी नौकरी पाना हो यहां तक कि तहसील से अपनी जमीन जायदाद के कागजात हासिल करने हों या हॉस्पिटल में इलाज ऑपरेशन कराना हो तो बिना रिश्वत के काम नहीं चल सकता!बहुत सारे सरकारी विभागों में तो अलग अलग काम के लिए बकायदा दरें निर्धारित हैं हर ठेके में ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों मंत्रियों आदि के कमीशन तय होते हैं! विचित्र तो यह भी है कि इस तरह सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार खुल्लम खुल्ला चलता है! यह कोई छिपी बात नहीं है! एक सामान्य आदमी भी किसी मामूली सरकारी कर्मचारी के ठाठ-बाट से अंदाजा लगा सकता है कि उसकी ऊपरी कमाई कितनी होती होगी!हालांकि केंद्र और राज्य सरकारों ने बहुत सारे कामों में पारदर्शिता लाने के मकसद से खिड़कियों पर कतार लगाने और अधिकारियों के चक्कर काटने की परंपरा खत्म करके इंटरनेट के जरिए काम कराने की व्यवस्था कर दी है! पर हकीकत यही है कि इसके बावजूद भ्रष्टाचार का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है!भ्रष्टाचार की जड़ें सबको पता हैं!कुछ मंत्री और अधिकारी उन्हें पहचानता है, मगर दिक्कत यह है कि भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प सिर्फ नारों तक सिमट कर रह गया है! उसके लिए कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई देती!जब कुछ खुद मंत्री और उनके सचिव इस खेल में शामिल पाए जाते हैं तो भ्रष्टाचार को मिटाने की उम्मीद भला किससे की जाए!एक बार चुनाव जीतने के बाद कुछ जन प्रतिनिधियों की संपत्ति में कई सौ गुना की वृद्धि देखी जाती है!पिछले कुछ सालों में पड़े आयकर और प्रवर्तन निदेशालय आदि के छापों में कितने ऐसे नाम उभर कर आए!मगर फिर खुद राजनीतिक दल ऐसी कार्रवाइयों को बदले की भावना से उठाए जा रहे कदम बताने पर तुल जाते हैं! इस आरोप को खारिज भी नहीं किया जा सकता! हर सत्तापक्ष भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर ऐसा भेदभाव करता दिखता रहा है!इसलिए भ्रष्टाचार की जड़ों पर तब तक प्रहार संभव नहीं है जब तक कि राजनीतिक नेतृत्व इसे लेकर खुद गंभीर न हो।
रिपोर्टर : लखन यादव

No Previous Comments found.