लगभग 79864 रूपये विद्युत विभाग के गवन के मामले में जांच रिपोर्ट आई सामने

एटा :  आपको बता दे एटा के विद्युत उपकेंद्र बागवाला पर विद्युत विभाग के 6 लोगों द्वारा विभाग के ही करीब 80000 रुपए हड़प लेने का आरोप लगा था खबरें प्रकाशित होने के बाद तत्कालीन  SE राजकुमार सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की गई तथा 8 दिन में रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया जांच XCN सिटी को सौंप गई जांच अधिकारी ने एक सप्ते में रिपोर्ट बनाकर तैयार भी कर दी जिसमें जांच अधिकारी ने  S.S.O सुबोध यादव, S.S.O अशोक कुमार जेई माधो सिंह लाइनमैन बंटू यादव, लाइनमैन उस्मान अली, लाइनमैन गेंदालाल, तथा लाइनमैन भोपाल सिंह को दोषी पाया, जांच अधिकारी ने अपने रिपोर्ट में बताया मुख्य भूमिका में रहे S.S.O सुबोध यादव पूरे खेल को अंजाम दिया सहयोगी के रूप में अशोक कुमार ने अपनी भूमिका निभाई तथा I.O ने अपनी रिपोर्ट में कहा तत्काल लाइनमैनो की सेवा समाप्त की जाए तथा सुबोध कुमार अशोक कुमार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाए व  रिकवरी की जाए।

 आपको बता दे I.O ने अपनी जांच में  पाया जिस ढाबे पर ट्रांसफार्मर सुबोध यादव ने रखवाया  था वह ट्रांसफार्मर गांव पैदादपुर से  भोपाल सिंह लाइनमैन एवं गेंदालाल बंटू यादव से  चोरी करवाया था एवं विभाग को गुमराह करते हुए बिना किसी कनेक्शन व बिना किसी स्टेटमेंट के ढाबे मलिक को सप्लाई दे दी गई, ढाबे मालिक से लगभग ₹80000 वसूल लिए गए, सूत्रों की माने तों चारों लाइनमैन को काम के लिए 500- 500 दिए गए, विद्युत विभाग ने दोषी पाए जाने वाले लाइनमैन उस्मान अली एवं भोपाल की सेवा समाप्त कर दी, वही कार्य खास  S.S.O सुबोध यादव के खास लाइनमैन बंटू यादव व गेंदालाल, S.S.O अशोक कुमार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, सुबोध कुमार पर कार्रवाई की जगह पदउन्नति होते हुए  विद्युत उपकेंद्र मालामन पर बतौर लाइनमैन नियुक्त कर दिया गया, लाइनमैन गेंदालाल व S.S.O अशोक कुमार विद्युत उपकेंद्र बागवाला पर तैनात है, सुबोध यादव पर पूर्व में भी 304 जैसे गंभीर मामला होने के बाद भी विभाग में कैसे जगह मिल गई, अधिकारियों के लिए कमाऊ पूत माने जाने वाले सुबोध कुमार यादव पर विभाग कब कठोर कार्रवाई करता है एवं सेवा समाप्त करते हुए कब F.I.R दर्ज करता है। वही लाइनमैन जॉनी ठाकुर की ₹100 के आरोप में विभाग ने सेवा समाप्त कर दी थी। अब देखने वाली बात यह होगी क्या S.S.O सुबोध कुमार यादव अधिकारियों में अपनी ऊंची पेंठ के  चलते बच निकलेगा,या ऐसे वेलगाम भ्रष्ट S.S.O विभाग कोई कार्रवाई कर पाएगा।

रिपोर्टर : लखन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.