आरएस एस की समन्वय बैठक कल शिशु मंदिर जलेसर में होगी आयोजित

एटा :     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक 10 मार्च 2024 समय  11  बजे से दिन रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर जलेसर में रहेगी। लोकसभा चुनाव हेतु आगरा लोकसभा क्षेत्र के लिए जलेसर विधानसभा का समन्वयक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उच्च अधिकारियों ने विनोद कुमार धनगर सह जिला कार्यवाह जिला एटा को बनाया गया है। विनोद धनगर ने बताया कि हमारा संगठन सभी राष्ट्रीय विषयों पर राष्ट्र हित में सदैव तत्पर रहता है। देश में कुछ कार्य पूर्ण हो गए और अभी बहुत कुछ कार्य बाकी हैं वो हमें करने हैं।इसी भावना को लेकर हमें कार्य करना है।इस बैठक में ग्राम पंचायत प्रमुख पर्यंत कार्यकर्ता व बस्ती, नगर, खण्ड व जलेसर विधानसभा में रहने वाले सभी जिला व विभाग के दायित्ववान कार्यकर्ता विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, भारतीय किसान संघ , भाजपा एवं अन्य सभी अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारियों अपनी पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहेंगे। बैठक को लोकसभा समन्वयक पंकज खण्डेलवाल व एटा के विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार सम्बोधित करेंगे।

 रिपोर्टर : रमेश जादौन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.