जलेसर विधानसभा में आरएसएस की समन्वय बैठक हुई सम्पन्न

एटा :    लोकसभा चुनाव हेतु जलेसर विधानसभा की समन्वय बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में आहूत की गई थी। बैठक मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम पंचायत स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बैठक में तीनों खण्ड जलेसर, अवागढ़ एवं निधौली कलां के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में  रमेश कुमार  सह लोकसभा समन्वयक आगरा लोकसभा ने जीत के सूत्र बताते हुए कहा कि हमें 2024 लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय भावना के साथ हिंदू विचार धारा का अनुसरण करना है। हमें एक एक वोट समय से पड़ जाय इसकी चिंता करनी है। आगरा लोकसभा क्षेत्र की जलेसर विधानसभा के विधानसभा समन्वयक व सह जिला कार्यवाह जिला एटा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विनोद कुमार धनगर ने बैठक में कार्यकर्ताओं को मण्डल समन्वयक, बस्ती समन्वयक,सह बस्ती समन्वयक व ग्राम पंचायत समन्वयक की जिम्मेदारी दी। 

बैठक की अध्यक्षता नगर संघ चालक जे पी सिंह ने की। इस दौरान बैठक में खण्ड प्रचारक अर्पित कुमार, सह जिला शारीरिक प्रमुख दिशांत बघेल, खण्ड कार्यवाह जलेसर विमल कुमार, खण्ड शारीरिक प्रमुख अश्वनी प्रताप सिंह, प्रमोद लोधी, रोहित सिसोदिया,खण्ड कार्यवाह अवागढ़ अवधेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सकरौली नरेश पाल सिंह, गौरब वार्ष्णेय, अटल बिहारी,, सुभाष, राधा रमन, नन्नू सिंह, राजेश वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष शीलेश गौतम, सुधीर जाटव, पूर्व जिला महामंत्री दर्शन पाल सिंह बंटू, केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल, विधानसभा विस्तारक रामगोपाल एवं अन्य अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

रिपोर्टर : रमेश जादौन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.