बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया
एटा - बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 14 फ़रवरी 2019 पुलवामा अटैक में बलिदान हुए वीर भारतीय सैनिकों की याद में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा, रेलवे पुल स्थित शहीद स्तंभ पर 2 मिनट मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।विश्व हिन्दू परिषद् के जिलामंत्री शिवांग गुप्ता ने बताया अवंतीपुरा जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर जवान बलिदान हुए थे बजरंग दल इस दिन को काला दिवस के रूप में मानता है। युवाओं को भारतीय सैनिकों को अपना प्रेरणा स्रोत बनाना चाहिए। वैलेंटाइन डे पश्चिमी सभ्यता की विकृत मानसिकता की उपज है, ये हिन्दू समाज के युवा, युवतियों को भ्रमित कर उन्हें संस्कारों से दूर करने को बाध्य कर सार्वजनिक स्थलों पर प्रेम, आज़ादी के नाम अश्लीलता फैलाने को प्रेरित करता है। जिलामंत्री ने कहा आज का दिन युवाओं को अपने माता पिता को समर्पित कर मातृपितृ दिवस के रूप में भी मनाना चाहिए। अवधेश कुशवाहा राम लखन सुनील चौहान नितिन गुप्ता अनुराग वशिष्ठ राहुल सिंह भदोरिया ऋषभ शर्मा आदित्य प्रताप हरिन सारस्वत राहुल यादव कृष्ण अग्रवाल कन्हैया गुप्ता विनीत कुमार यादवेंद्र सिंह रोहन कश्यप रुद्राक्ष सक्सेना अक्षय सक्सेना आदि ने भी बलिदान भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर अपनी संवेदना व्यक्त की।
रिपोर्टर - शिवम गुप्ता

No Previous Comments found.