श्रीराम आईटीआई कॉलेज पौण्डरी में ड्रेस व बैग पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

एटा : श्रीराम आईटीआई कॉलेज पौण्डरी में ड्रेस व बैग पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे अवागढ़-जलेसर मार्ग पर स्थित ग्राम पौंडरी के श्रीराम आईटीआई कॉलेज में 222 छात्र-छात्राओं को ड्रेस, बैग, प्रमाणपत्र और अंकपत्र (मार्कशीट) का वितरण किया गया। प्रमाणपत्र प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी की चमक दिखाई दी।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रबंधक श्यामवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, "प्रमाणपत्र और अंकपत्र को केवल सजाने के लिए घर पर न रखें, बल्कि इसका पूरा लाभ उठाएं और अपने हुनर से कॉलेज व अपने परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और कौशल विकास के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर 222 छात्र-छात्राओं को उनकी ड्रेस, बैग और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों और शिक्षकों ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से. अंशु सिंह जितेंद्र सिंह जादौन, पोप सिंह, , कैलाश चंद्र बघेल, चंद्रपाल सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह आयोजन विधार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित करने में प्रेरणादायक साबित होगा.

रिपोर्टर : अजय अगरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.