नगला सुखदेव में श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण का हुआ जन्म जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

एटा : जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला सुखदेव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में आचार्य पुरुषोत्तम द्विवेदी महाराज ने कथा सुनाई कथाव्यास पुरुषोत्तम द्विवेदी महाराज के द्वारा कथा के चौथे दिन मंगलवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। इस कार्यक्रम मैं भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह पहुंचे श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।
उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में नगला सुखदेव में भागवत कथा में भी जन्मदिन मनाया गया श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में मंगलवार को देर शाम कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने भजन भी सुनाएं। नारी बीच साड़ी है साड़ी बीच नारी है गाने पर जमकर हुआ डांस भागवत कथा पंडाल में बजने लगी सभी की तालियां।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.