इसौली विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता के नेतृत्व में 30 पौधे रोपे

एटा - इसौली विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता विशाल गिरी के नेतृत्व में 30 पौधे रोपे गए यह वृक्षारोपण अभियान प्रदेश सरकार के निर्देशन में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और हरियाली बढ़ाना है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण जन अभियान- के तहत विभिन्न जिलों में पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। एटा जिले में भी 26 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण किया जा रहा है, जिसमें विद्युत उपकेंद्र भी शामिल हैं।
अवर अभियंता विशाल गिरी ने बताया उपकेंद्र पर 30 पौधे रोपे गए हैं, पेड़ पौधों को बचाना हमारा कर्तव्य है। बिजली घर पर 100 पौधे लगाने का लक्ष्य शासन ने दिया है उन्हें हम पूर्ण करेंगे,वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि यह वायु प्रदूषण को कम करने और ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में भी मदद करता है। प्रदेश सरकार का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.