सीमा सिंह को दिल्ली में मिला ग्लोबल बेस्ट हेड टीचर रोल मॉडल अवार्ड

एटा - मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्पीकर हॉल दिल्ली में वैश्विक शिक्षक पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन किया। आयोजन में संस्था द्वारा देशभर से चयनित किए गए शिक्षकों को सम्मानित किया। जनपद से राज्य पुरस्कृत शिक्षिका सीमा सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए ग्लोबल बेस्ट हेड टीचर रोल मॉडल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाले शिक्षकों को एमवीएलए मोटिवेशनल विज़नरी लीडिंग अवार्ड  प्रदान करता है। इसी के तहत नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुशील कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय वक्ता, डॉ. जयलक्ष्मी सनीपीना राव अंतर्राष्ट्रीय एजुकेशन आईकॉन द्वारा एटा के शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ऑन की प्रधानाध्यापिका सीमा सिंह को ग्लोबल बेस्ट हेड टीचर रोल मॉडल अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार सीमा सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं, उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्थायी वैश्विक समाज के निर्माण में शिक्षिका के रूप में उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। संस्था द्वारा भविष्य में भी उनके द्वारा बेहतर शैक्षिक प्रदर्शन की उम्मीद जताई गई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से चयनित शिक्षकों द्वारा भाग लिया गया। यहां बता दें कि सीमा सिंह को पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पुरस्कार मिल चुके हैं जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य शिक्षक सम्मान भी शामिल है। 
दिल्ली में सम्मानित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति गुप्ता के अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों तथा मिशन शिक्षण संवाद टीम ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की है।

रिपोर्टर - लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.