आकर्षक साथियों के साथ निकली कलश यात्रा

जलेसर : नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल भेरों बगीची पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ से पूर्व माता बहनों के द्वारा कलश यात्रा धूमधाम एवं हर्ष और उल्लास के साथ निकाली कलश यात्रा में बैंड बाजों के साथ-साथ आकर्षक झांकियां भी मौजूद थी। 

कलश यात्रा भैरव बगीची से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो पर होती हुई वापस भैरव बगीची पर संपन्न हुई भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रमुख आयोजन भरत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताएं  भागवत कथा आज 27 जनवरी से 3 बजे से 6:30 तक एवं 2 फरवरी दिन सोमवार को संपन्न होगी एवं प्रसादी वितरित की जाएगी। 
कथा वृंदावन धाम से आई बहन कनिष्का दीदी के द्वारा की जाएगी कलश यात्रा के दौरान उन्होंने नगर भ्रमण भी किया 
कलश यात्रा में हर प्रसाद बघेल सूरज प्रताप सिंह भरत शर्मा क्षितिज गुप्ता पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा एवं अन्य सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.